मुजफ्फर नगर, जनवरी 21 -- रामराज उर्फ समाना क्षेत्र आज भी विभिन्न समस्याओं से जूझ रहा है। यहां रामराज उर्फ समाना की नई बस्ती में पीने योग्य पानी न मिलने के कारण ग्रामीण नरकीय जीवन जीने को मजबूर है। रामराज में विभिन्न समस्याओं के चलते यहाँ के लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहाँ की समस्याएं जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, ग्राम पंचायत के विकास के बड़े बड़े दावों को खोखला साबित कर रही है। यहां कच्ची सड़क, पानी की टँकी शुरू न होने, गंदे पानी की निकासी न होने, डग्गामार वाहनों का संचालन,ओवरलोड वाहनों का संचालन, विद्युत समस्याओं के अलावा रामराज उर्फ समाना की नई बस्ती में लगे सरकारी नलों के अलावा घरो में लगे नलो व सबमर्सिबलो से निकलने वाला पीला, दुर्गन्धयुक्त दूषित पेयजल इस समय बड़ी समस्या है। प्यास लगने पर इन नलों से पानी पीने वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.