मुजफ्फर नगर, जनवरी 10 -- नगर के सद्दीक नगर इलाके में बुनियादी सुविधाओं की कमी अब लोगों के लिए रोजमर्रा की मुसीबत बन चुकी है। टूटी-फूटी सड़कें, घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी का अभाव और जगह-जगह भरा दूषित पानी यहां के निवासियों की जिंदगी को नारकीय बना रहा है। हालात इतने बदतर हैं कि बरसात के दिनों में पूरी बस्ती जलभराव और कीचड़ में तब्दील हो जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतों के बावजूद नगर पालिका की ओर से कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। सद्दीक नगर की सबसे बड़ी समस्या गंदे पानी की निकासी न होना है। अधिकांश घरों से निकलने वाला पानी सड़कों पर ही बहता है, जिससे सड़कें दलदल में बदल जाती हैं। कई जगहों पर महीनों तक गंदा पानी जमा रहता है। इस पानी से बदबू उठती रहती है, जिससे लोगों का घरों में रहना भी मुश्किल हो जाता है। --...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.