मुजफ्फर नगर, नवम्बर 17 -- मुजफ्फरनगर की सड़कों पर हर दिन बढ़ती भीड़ हमें यह एहसास दिलाती है कि सुरक्षित सफर सिर्फ प्रशासन का नहीं, हम सबका साझा कर्तव्य है। यातायात नियमों का पालन करना जीवन की सुरक्षा का प्रथम कदम है, जिसे नजर अंदाज करना हादसों को न्योता देना है। हेलमेट, सीट बेल्ट और गति नियंत्रण-ये तीन आदतें हजारों जानें बचा सकती हैं। जुर्माने से ज्यादा जरूरी है जन-जिम्मेदारी की समझ, जो शहर को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाती है। यही समय है कि हम नियम तोड़ने नहीं, निभाने की संस्कृति को अपनाएं और आने वाली पीढ़ी को अनुशासन का उदाहरण दें। जिला मुजफ्फरनगर में इन दिनों यातायात महा-अभियान पूरी गंभीरता के साथ चलाया जा रहा है। शहर के विभिन्न मार्गों-भोपा रोड, कोर्ट रोड, सिविल लाइंस, नई मंडी, वहलना चौक से लेकर रामपुर तिराहा सहित और राष्ट्रीय राजमार्ग-प...