मुजफ्फर नगर, फरवरी 6 -- कस्बा बुढ़ाना में मंडवाड़ा रोड कालोनीवासी नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। इस कालोनी में सैकड़ों परिवार रहते हैं लेकिन कालोनी चारों तरफ गंदगी के ढेरों से घिरी हुई है। सड़कें कच्ची हैं, पानी की निकासी का कोई इंतजाम नहीं, जिससे जलभराव की स्थिति बनी रहती है। पीने के पानी की समस्या इतनी गंभीर है कि लोग दूषित हैंडपंप का पानी पीने को मजबूर हैं और अधिकतर हैंडपंप खराब पड़े हैं। हर घर जल योजना के तहत पाइपलाइन तो बिछ गई है और टैंक भी बन गया है, लेकिन पानी की सप्लाई शुरू नहीं हुई। शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है, क्योंकि स्ट्रीट लाइट की कोई व्यवस्था नहीं है। सफाई कर्मी कभी नजर नहीं आते, जिससे बीमारियां फैलने का खतरा हमेशा मंडराता रहता है। -- मंडवाड़ा रोड कालोनीवासी सुबह उठते ही पीने की पानी के इंतजाम में लग जाते इस बस्ती के लोग ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.