मुजफ्फर नगर, जनवरी 5 -- जनपद का अति-महत्वपूर्ण परिक्रमा मार्ग और ए-टू-जेड रोड आज विकास के दावों की अर्थी ढो रहा है। पिछले दो वर्षों से यह मार्ग बदहाली के उस दौर में है, जहाँ इंसान तो क्या, पशुओं का चलना भी दूभर हो गया है। शहर को चारों तरफ से जोड़ने वाला यह मुख्य मार्ग आज अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। प्रशासनिक अनदेखी, भ्रष्टाचार और ढुलमुल कार्यप्रणाली का आलम यह है कि यहाँ सड़क कम और गहरे गड्ढे ज्यादा नजर आते हैं। जलभराव, आए दिन होने वाली दुर्घटनाएं और धूल के गुबार ने स्थानीय निवासियों और राहगीरों का जीवन दूभर कर दिया है। शासन-प्रशासन के फाइलों में इस सड़क के निर्माण के प्रस्ताव तो कई बार बने, लेकिन धरातल पर जो कुछ दिख रहा है, वह केवल जनता के साथ किया गया एक भद्दा मजाक है। इस रोड पर डीएस पब्लिक स्कूल व श्रीराम कालेज हैं, जिनमें हजारों की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.