मुजफ्फर नगर, फरवरी 6 -- नगर पालिका परिषद क्षेत्र में वार्डों की संख्या 55 तक है लेकिन इनमें से कई ऐसे वार्ड या कालोनी ऐसी है जहां बुनियादी सुविधाओं की खासे जरूरत है। इनमें से ही एक कालोनी है वार्ड 21 की दक्षिण रामपुरी। जहां आज भी कच्ची सड़कें हैं। कच्ची सड़कों के बीच में गंदे पानी की बहाव है। खाली प्लाटों में कूड़े का ढ़ेर लगा हुआ है। ऐसे में कालोनी में गंदगी व कूड़े के ढ़ेर से दुर्गंध के चलते संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बनी रहती है। मोहल्लेवासियों की मानें तो कच्ची सड़कें व बुनियादी सुविधाएं न होने से रिश्तों में भी रूकावटें आ रही है। कोई रिश्तेदार तक यहां आना पसंद नहीं करते। कूड़े का अंबार और गंदगी से अटी नालियां कालोनी की बदहाली बयां कर रही हैं। खंभों पर स्ट्रीट लाइट न होने से क्षेत्र में अंधेरा रहता है। कीचड़ और गंदगी में बच्चे ...