भागलपुर, फरवरी 6 -- - प्रस्तुति : गौरव कुमार मिश्रा / अमरेंद्र कुमार झा मुंगेर नगर निगम क्षेत्र के हाजी सुभान, वार्ड नंबर-20 की स्थिति आज भी बुनियादी सुविधाओं के मामले में बेहद चिंताजनक बनी हुई है। लगभग 20 हजार की आबादी और करीब 6 हजार मतदाताओं वाला यह वार्ड आज भी प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। इन समस्याओं को लेकर स्थानीय लोगों ने हिन्दुस्तान संवाददाता द्वारा बोले मुंगेर अभियान के तहत आयोजित संवाद कार्यक्रम में खुलकर अपनी पीड़ा साझा की। वार्ड नंबर-20 की सबसे बड़ी समस्या पेयजल संकट है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वार्ड के करीब 200 घरों में अब तक नल-जल योजना का पानी नहीं पहुंच पाया है, जबकि लगभग 80 घरों में तो कनेक्शन ही नहीं दिया गया है। ऊंचाई वाले इलाकों में स्थिति और भी गंभीर है, जहां जलापूर्ति पूरी तरह बाधित रहती है। गर्मी के मौसम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.