भागलपुर, फरवरी 21 -- -प्रस्तुति: रणजीत कुमार ठाकुर/प्रवीण कुमार धरहरा प्रखंड का दशरथी गांव आज बदहाली की जीती-जागती मिसाल बन चुका है। यहां की लगभग 7000 आबादी बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है। लोगों ने बताया कि, गांव की मुख्य सड़क, जो कभी 30-40 फीट चौड़ी थी, अब अतिक्रमण के कारण 10-12 फीट में सिमट गई है। नाले की समुचित व्यवस्था न होने से पूरे साल गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है। कीचड़ और बदबू ने ग्रामीणों की रोजमर्रा की जिंदगी को मुश्किल बना दिया है। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए सड़क पर चलना जोखिम भरा हो गया है। बरसात में हालात और बदतर हो जाते हैं, जब सड़क दलदल में तब्दील हो जाती है। लोगों ने बताया कि, सड़क की दुर्दशा के साथ-साथ गांव में पेयजल, आवास और शौचालय की समस्या भी गंभीर है। गर्मी के मौसम में अधिकांश हैंडपंप सूख जाते हैं य...