भागलपुर, फरवरी 10 -- -प्रस्तुति: गौरव कुमार मिश्रा जमालपुर नगर परिषद अंतर्गत वार्ड संख्या-8 बड़ी दरियापुर क्षेत्र में लगभग 4,000 मतदाता और करीब 10,000 की आबादी निवास करती है। आबादी और मतदाताओं की दृष्टि से यह वार्ड नगर परिषद के प्रमुख इलाकों में गिना जाता है, लेकिन बुनियादी नागरिक सुविधाओं की स्थिति यहां आज भी अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है। विकास योजनाओं की घोषणा वर्षों से होती रही, परंतु जमीनी स्तर पर उनका लाभ आम लोगों तक नहीं पहुंच सका। नतीजतन, यह क्षेत्र योजनाओं और क्रियान्वयन के बीच की खाई का जीवंत उदाहरण बन चुका है। वार्ड-8 की सबसे गंभीर समस्या जल-नल योजना से जुड़ी हुई है। योजना के तहत मुख्य सड़क और आंतरिक गलियों में पाइप बिछाने का कार्य शुरू तो किया गया, लेकिन इसे अधूरा छोड़ दिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार करीब 100 घरों तक अब तक नल-ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.