भागलपुर, जनवरी 29 -- -प्रस्तुति: गौरव कुमार मिश्रा/अमरेंद्र कुमार झा रतनपुर पंचायत की आबादी लगभग 20 हजार है, जबकि यहां करीब 7 हजार मतदाता हैं। इतनी बड़ी पंचायत होने के बावजूद आज यहां के किसान और आम ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं के अभाव में कठिन जीवन जीने को मजबूर हैं। पंचायत की सबसे बड़ी समस्या सिंचाई से जुड़ी है। किसानों के खेतों तक प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी तो पहुंचता है, लेकिन नल और समुचित वितरण व्यवस्था नहीं होने के कारण खेतों में सिंचाई संभव नहीं हो पा रही है। यदि राजडांढ नल का पक्कीकरण कर दिया जाए, तो रतनपुर के किसान खेती के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सकते हैं। ऋषिकुंड हॉल्ट क्षेत्र में रेलवे फ्लाईओवर का अभाव भी किसानों के लिए बड़ी बाधा है। यहां हरा पत्ता भोजपत्र जैसी फसलों को बाजार तक ले जाने का कोई सुगम साधन नहीं है, जिसके कारण किसानो...