भागलपुर, जनवरी 11 -- -प्रस्तुति: गौरव कुमार मिश्रा गंगटा पंचायत के बेहराटांड़ और शर्मा गांव की कुल आबादी लगभग 8,000 है, जिसमें करीब 3,500 मतदाता शामिल हैं। यहां की स्थिति बेहद दयनीय है, खासकर शर्मा मुसहरी गांव की, जहां एक भी पक्का मकान नहीं है। मांझी जाति के आदिवासी परिवार आज भी कच्चे और फूस के घरों में रहने को मजबूर हैं। यहां के लोगों ने बताया कि पानी लाने के लिए घर से एक किलोमीटर दूर पगडंडियों के सहारे कुएं पर जाना पड़ता है। वहीं छोटी मोटी बीमारी के लिए भी गांव से 25 किमी दूर हवेली खड़गपुर जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने कहा कि यहां रहे लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) का लाभ अब तक नहीं मिला है। शिक्षा के अभाव के कारण ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी नहीं है, जिससे बिचौलिये हमारा शोषण करते हैं। यहां बिजली की स्थिति भी चिंताजनक है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.