भागलपुर, फरवरी 11 -- -प्रस्तुति : गौरव मिश्रा / राहुल कुमार आजादी के सात दशक से अधिक समय बीत जाने के बावजूद मुंगेर जिले के तारापुर प्रखंड अंतर्गत बेलाडीह पंचायत का वार्ड संख्या-1 स्थित मुसहरी टोला अब भी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहा है। लगभग एक हजार की आबादी और करीब 400 मतदाताओं वाला यह टोला सरकारी योजनाओं और विकास के दावों की पोल खोलता नजर आता है। प्रशासनिक कागजों में भले ही क्षेत्र को विकासशील दिखाया गया हो, लेकिन जमीनी हकीकत बदहाली, उपेक्षा और असमानता की कहानी बयां करती है। मुसहरी टोला के ग्रामीणों का कहना है कि यहां के लगभग 100 परिवार आज भी शौचालय, पक्के आवास, स्वच्छ पेयजल और समुचित जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत सरकार ने हर घर शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि का प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.