भागलपुर, जनवरी 31 -- -प्रस्तुति : गौरव कुमार मिश्रा जमालपुर नगर के वार्ड संख्या-11 में स्थित बड़ी दरियापुर मोहल्ला नगर के हृदयस्थल के रूप में जाना जाता है, लेकिन बुनियादी सुविधाओं की बदहाली के कारण यहां के लोग लंबे समय से गंभीर परेशानियों का सामना कर रहे हैं। करीब आठ हजार की आबादी और लगभग तीन हजार मतदाताओं वाला यह इलाका आज अव्यवस्था और प्रशासनिक उदासीनता की मिसाल बनता जा रहा है। मोहल्ले का प्रमुख चौराहा जुबली बेल चौक आवागमन का सबसे अहम केंद्र है, लेकिन यह अतिक्रमण की चपेट में है। सड़क किनारे अस्थायी दुकानों और वाहनों के अनियंत्रित खड़े रहने से यहां हर दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। सामान्य दिनों में ही नहीं, बल्कि मेले, पर्व-त्योहार और धार्मिक आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.