भागलपुर, फरवरी 9 -- -प्रस्तुति: गौरव कुमार मिश्रा मुंगेर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या-17 माधोपुर में नागरिक सुविधाओं की स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है। इस वार्ड में रहने वाले लोग वर्षों से बुनियादी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, लेकिन समाधान के नाम पर अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिल पाए हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर निगम और संबंधित विभागों की उदासीनता के कारण वार्ड की स्थिति दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। वार्ड की सबसे बड़ी और गंभीर समस्या जर्जर सड़कें हैं। माधोपुर नया टोला, बम पुलिस सड़क सहित कई गली-मोहल्लों की सड़कें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। जगह-जगह गड्ढों की भरमार है, जिससे पैदल चलना तो दूर, दोपहिया और चारपहिया वाहनों का आवागमन भी जोखिम भरा हो गया है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जब जल निकास...