भागलपुर, फरवरी 24 -- -प्रस्तुति: रणजीत कुमार ठाकुर/राहुल कुमार मुंगेर जिले के तारापुर प्रखंड अंतर्गत बेलाडीह पंचायत के वार्ड संख्या एक, पासवान टोला, जहां की आबादी लगभग 600 एवं मतदाताओं की संख्या लगभग 300 है, के ग्रामीण इन दिनों गंभीर पर्यावरणीय संकट से जूझ रहे हैं। बदुआ की सहायक नदी के उत्तर दिशा में बसे इस टोले का जीवन एक निजी कारखाने से निकलने वाले दूषित पानी के कारण बुरी तरह प्रभावित हो गया है। कारखाने से निकलने वाला गंदा और रासायन युक्त पानी बिना किसी ट्रीटमेंट के खुले में बहते हुए सीधे आबादी के पास जमा हो रहा है, जिससे पूरे इलाके में बदबू, गंदगी और संक्रमण का माहौल बन गया है। ग्रामीणों का कहना है कि, दूषित पानी के कारण क्षेत्र में सांस लेना तक मुश्किल हो गया है। सड़ांध भरी बदबू दिन-रात फैली रहती है, जिससे सामान्य जीवन प्रभावित हो रहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.