भागलपुर, जनवरी 9 -- -प्रस्तुति: गौरव कुमार मिश्रा मोहल्ले के करीब 30 घरों तक अब तक नल-जल योजना का कनेक्शन नहीं पहुंच पाया है, जिससे लोगों को पेयजल के लिए दूर-दराज भटकना पड़ता है। वहीं, लगभग 80 परिवार आज भी फूस के घरों में रहने को मजबूर हैं, लेकिन उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है। इससे महादलित परिवारों की आवासीय सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा होता है। सबसे विकट स्थिति सड़क की है। मुख्य सड़क से लेकर उमाकांत दास के घर तक करीब 1000 फीट लंबी सड़क वर्ष 2015 में बनी थी, जो बाढ़ में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद आज तक सड़क का पुनर्निर्माण नहीं हो सका है। गलियों में सड़क और नाले के अभाव के कारण बरसात के दिनों में पूरे टोले में कीचड़ और जलजमाव फैल जाता है, जिससे आवागमन बाधित हो जाता है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.