भागलपुर, जनवरी 2 -- बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कड़हरिया पूर्वी पंचायत के भेलवा गांव (वार्ड- 4 एवं 11) में निवास करने वाला गंगोता समाज लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है। लोगों ने बताया कि, तौफिर भेलवा, टिका रामपुर, बिंदा दियारा और बंगाली टोला के लोग लगभग 30 वर्ष पूर्व गंगा कटाव के बाद विस्थापित होकर यहां आकर बसे थे। इसके बावजूद आज तक इनका स्थायी पुनर्वास और समुचित विकास नहीं हो सका है। लोगों ने बताया कि, बरियारपुर क्षेत्र में गंगोता समाज की आबादी लगभग 80 हजार तथा मतदाता करीब 36 हजार हैं। भेलवा गांव में लगभग 1500 घर आज भी कच्चे हैं और फूस के बने हुए हैं। सड़क और नाले का निर्माण नहीं होने से वर्षा के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। सबसे गंभीर समस्या एनएच-80 से नजीरा-रघुनाथपुर होते हुए भेलवा आने वाली मुख्य सड़क की है,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.