मिर्जापुर, अगस्त 31 -- नगर के बरौधा पूर्वी मोहल्ले का हाल सुनकर कोई भी दंग रह जाएगा। यहां न नाला है, न चलने लायक सड़क, न रोशनी है न पानी। अंधेरे में सुरक्षा भी दांव पर है। सफाई व्यवस्था पंगु है। बरसों से लोग नगरपालिका से गुहार लगा रहे हैं, मगर नतीजा शून्य है। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि गंदगी और धूल की वजह से सांस लेना मुश्किल है। यहां शहर जैसी कोई सुविधा नहीं है। इसकी सुध लेने वाला भी कोई नहीं। लोग चैन से जीने लायक जरूरी सुविधाएं चाहते हैं। कई बार गुहार भी की गई लेकिन अधिकारियों पर इसका कोई असर नहीं हुआ। नगर के बरौधा वार्ड का पूर्वी मोहल्ला नगर पालिका क्षेत्र में है, पर हालात देखकर कोई कह ही नहीं सकता कि यह शहर का हिस्सा है। लगभग एक हजार की आबादी वाले इस इलाके में न नाला है, न पाइप लाइन, न कूड़ादान और न ही सड़क की सही व्यवस्थाक है। बरसात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.