महोबा, दिसम्बर 13 -- गरीबों के लिए पक्की छत मुहैया कराने के लिए बने आसरा आवास के निर्माण के बाद भी आवंटन में हो रही देरी का मुद्दा एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने विधान भवन में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की संसदीय एवं समाजिक सद्भाव समिति की साक्ष्य बैठक में उठाया। नगर विकास के प्रमुख सचिव ने मामले को गंभीरता से लिया है। मुख्यालय के राम नगर में आसरा आवास के आवंटन में बरती जा रही लापरवाही का मामला आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने 26 नवंबर के अंक में प्रकाशित किया था। 2023 में 468 आवासों का निर्माण कराया गया था। खास बात यह है कि आवासों का निर्माण के बाद राज्य मंत्री नगर विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्नमूलन उत्तर प्रदेश सरकार राकेश राठौर गुरु के द्वारा 6 अप्रैल 2023 को लोकार्पण किया गया था। मगर उसके आसरा आवास का आवंटन का मामला अधर में लटक गया। 23...