मथुरा, मई 25 -- जिले के एकमात्र गणेशरा स्टेडियम में हॉकी खिलाड़ियों के लिए सुविधाओं का अभाव है। हॉकी खेलने वालों का कहना है कि हॉकी का स्टेडियम में कोई कोच नहीं है। वहीं हॉकी खेल को बढ़ावा देने के लिए जिले में एस्ट्रो टर्फ हॉकी ग्राउंड भी नहीं है। जबकि आज एस्ट्रो टर्फ हॉकी ग्राउंड की हॉकी का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले खिलाडियों को सबसे ज्यादा आवश्यकता है। क्योंकि आजकल की हॉकी प्रतियोगिता इसी ग्राउंड पर होती है। यह जिले का दुर्भाग्य है कि अभी तक यहां पर एस्ट्रो टर्फ हॉकी ग्राउंड नहीं है। जिले में खेल प्रतिभाओं का खजाना है। जिले की खेल प्रतिभाएं हॉकी में नाम रोशन तो करना चाहती हैं लेकिन संसाधनों से जूझ रही हैं। अगर संसाधन मिलें तो जिला ही नहीं देश का नाम भी रोशन हो सकता है। गणेशरा स्टेडियम में करीब एक दर्जन से अधिक हॉकी खिलाड़ी रजिस्टर्ड हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.