मथुरा, फरवरी 19 -- राधेश्याम कॉलोनी के पास मथुरा नगर निगम के वार्ड नंबर 12 की नूरानी मस्जिद वाली गली मुस्लिम बाहुल्य है। इस क्षेत्र की आबादी आठ से 10 हजार है। यहां की हालत इन दिनों बेहद खराब है। यहां मूलभूत सुविधाएं लोगों को नहीं मिल पा रही हैं। इस बारे में यहां के लोग कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत कर चुके हैं लेकिन इसके बाद भी उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। नूरानी मस्जिद वाली गली में नालियां जगह-जगह से टूटी पड़ी हुई हैं, ये गंदगी से भरी रहती हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि सफाई कर्मी महीने में केवल एक-दो बार ही आते हैं और नालियों से निकाला गया मलवा भी पूरी तरह हटाने के बजाय वहीं पर छोड़ दिया जाता है। इससे बदबू और मच्छरों का प्रकोप यहां पर बढ़ रहा है, जिससे बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। कॉलोनीवासियों का कहना है क...