मथुरा, फरवरी 21 -- शहर के गिरधरपुर स्थित वार्ड संख्या तीन में नितिन विहार कॉलोनी में जलभराव से हालात खराब हो रहे हैं। नालियों के गंदे पानी के निकास की व्यवस्था न होने के कारण पूरी कॉलोनी जलभराव की चपेट में है। घरों के बाहर सड़कों पर गंदा पानी भरा हुआ है, जिससे कॉलोनी के लोग परेशान हैं। बहुत से लोगों को तो पानी में होकर ही घर से निकलना पड़ता है। परेशान लोगों ने प्रशासन से जलभराव से मुक्ति दिलाने की मांग की । स्थानीय निवासियों का कहना है कि कॉलोनी में बिना बरसात के ही हर समय पानी सड़कों पर गंदा पानी जमा रहता है। बच्चों को स्कूल जाने के लिए भी इस गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे बच्चे परेशान होते हैं। वहीं स्वास्थ्य खराब होने पर बुजुर्गों का अस्पताल पहुंचना और महिलाओं का दैनिक कार्यों के लिए बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है। दोपहिया-चार ...