मथुरा, सितम्बर 12 -- शहर की मोहिनी एस्टेट कॉलोनी के नागरिक इन दिनों नारकीय हालातों में जीने को मजबूर हैं। यहां कॉलोनी में जगह-जगह पर गंदगी, जर्जर और कच्ची सड़कें व जलभराव लोगों के लिए समस्या बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतें करने के बावजूद कोई उनकी समस्याओं की सुनवाई नहीं कर रहा है। जनप्रतिनिधि सिर्फ वोट लेने के लिए यहां आते हैं। यहां की समस्याओं को समाधान करने में न तो अधिकारी रुचि ले रहे हैं और न ही जनप्रतिनिधि। कॉलोनी में करीब 70-80 मकान हैं। यहां समस्याओं का अंबार है। यहां के निवासी उन समस्याओं से जूझने के लिए मजबूर हैं। कॉलोनी की मुख्य समस्या यहां की जर्जर सड़क और बारिश के मौसम में उन पर होने वाला जलभराव है। कॉलोनी में नालियां न होने से पानी की निकासी नहीं हो पाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां हल्की सी बारिश...