मथुरा, जनवरी 2 -- विकास के दावों के बीच शहर के भार्गव मोहल्ले के समीप कुम्हार गली के हालात बदहाली की कहानी बयां कर रहे हैं। यहां के नागरिक गंदगी, जर्जर और कच्ची सड़कों और सीवर लाइन की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। जगह-जगह जलभराव से लोगों का जीना दुर्भर कर दिया है, वहीं गंगाजल के नाम पर ट्यूबवैल का दूषित पानी सप्लाई किया जा रहा है, जो पीने योग्य भी नहीं है। लगातार शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इस ओर आंखें मूंदे हुए हैं, जिससे आक्रोशित नागरिकों में निराशा और नाराजगी बढ़ती जा रही है। मोहल्ले के नागरिक बदहाली भरे हालातों में जीवन बिताने को मजबूर हैं। मोहल्ले में चारों ओर फैली गंदगी, जर्जर व कच्ची सड़कें और सीवर लाइन की गंभीर समस्या लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी में परेशानी बन रही है। गलियों में जगह-जगह जलभराव से न सिर्फ आवागमन बाधित हो रहा ह...