मथुरा, मार्च 23 -- मथुरा-वृंदावन नगर पालिका से नगर निगम बन गई। निगम बनने के बाद कई नगर आयुक्त आए और चले गए, लेकिन किसी ने आज तक कृष्णा नगर बिजली घर तिराहे के सामने अपनी रोजी-रोटी के लिए एक-एक रुपये कमाने को मोहताज खोखा संचालकों और ढकेल लगाने वालों के लिए कुछ नहीं किया। केवल आश्वासन मिला, समाधान आज तक नहीं मिला। जबकि कई नगर निगम, नगर पंचायत क्षेत्र में बाकायदा वेंडर जोन बनाए गए हैं, लेकिन नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत कृष्णा नगर बिजली घर के सामने सड़क किनारे रोजी-रोटी कमाने वालों के लिए कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। इतना ही नहीं अतिक्रमण के नाम पर कईबार इनकों हटा दिया जाता है। बताते चलें कि पिछले 45 वर्ष से कृष्णा नगर बिजली घर तिराहे के सामने सड़क पर अस्थाई दुकानदार, कारीगर, पेंटर, लोहार, नाई आदि स्थाई जगह के लिए परेशान हैं। इस क्षेत्र म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.