मथुरा, अक्टूबर 6 -- शहर में सेंट पॉल्स फेस द्वितीय कॉलोनी के निवासियों को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। यहां की बदहाल सड़कें, गंदगी और बिजली कटौती से लोगों को परेशानियां उठानी पड़ रही है। बारिश के दिनों में यहां लोगों को नारकीय हालातों में जीने को मजबूर होना पड़ता है। लोगों का कहना है कि शासन प्रशासन से कई बार शिकायत के बावजूद उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। गर्मी में बिजली संकट इतना बढ़ गया है कि लोग रात को भी चैन से नहीं सो पाते। नगर निगम के वार्ड संख्या 15 में शामिल इस कॉलोनी के नागरिकों ने बताया कि करीब 20 वर्ष से अधिक पुरानी इस कॉलोनी में करीब 120 मकान हैं। यहां की नालियां व सड़कें जर्जर हाल में है। दोनों ही समस्याएं कॉलोनी की बड़ी समस्या बन गई हैं। इन्हें लेकर कई बार अधिकारियों से शिकायतें भी की जा चुकी हैं। इसके बावजूद अधिकारी उनकी कोई सु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.