मथुरा, दिसम्बर 13 -- ई रिक्शा-ऑटो संचालकों द्वारा कई घंटे तक हड़ताल किये जाने का असर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर दिखा। इस दौरान शहर जाम मुक्त नजर आया। जिन सड़कों पर हर समय जाम लगा रहता है और वाहन रेंगते हुए चलते हैं, उन सड़कों पर वाहन फर्राटा भरते नजर आये। ऐसी स्थिति में वाहन चालक राहत में नजर आये। उनका कहना था कि शहर की यातायात व्यवस्था ऐसी ही हो जाए तो लोगों को जाम से परेशान न होना पड़े। हालांकि जितनी देर संचालन बंद रहा, इनमें सफर करने वाले लोग परेशान रहे। शासन ने स्पष्ट कर दिया है कि ई रिक्शाओं का रूट निर्धारण किया जाएगा। अभी हाल यह है कि कई रूटों पर ई रिक्शा-ऑटो की भरमार रहती है। जिसके कारण इन रूटों पर जाम लगा रहता है। चौराहों-तिराहों पर ही नहीं सड़कों पर चाहे जहां ई रिक्शा-ऑटो खड़े हो जाने से सड़क पर यातायात प्रभावित होता है और लोग अन्य वाहन...