मथुरा, दिसम्बर 26 -- मथुरा के उद्यमियों के लिए ताज ट्रिपेजियम जोन (टीटी जेड) सबसे बड़ी समस्या बना हुआ है। यही वजह है कि पनपना तो दूर यहां के उद्योग लगातार कम होते जा रहे हैं। इसका सबसे ज्यादा असर रिफाइनरी स्थित औद्योगिक क्षेत्र पर पड़ा है। इसके अलावा महोली रोड, छाता व कोसीकलां में भी औद्योगिक इकाइयां हैं, जो समस्याओं से जूझ रही हैं। उद्यमियों का कहना है कि टीटीजेड का दायरा कम किया जाए तो उद्योगों को संजीवनी मिल सकती है। हिन्दुस्तान के बोले मथुरा संवाद में कारोबारियों ने अपने विचार रखे। यूं तो मथुरा की पहचान भगवान श्रीकृष्ण जन्मस्थली व लीला स्थली के रूप में रही है, लेकिन यहां उद्योगों की अपनी अलग पहचान है। मथुरा में साड़ी, सर्राफा और टोंटी उद्योगों की अपनी पहचान है। इन उद्योगों की वजह से मथुरा की पहचान देश ही नहीं विदेशों तक है। खासकर, मथुरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.