मथुरा, नवम्बर 29 -- शहर की आशापुरम कॉलोनी समस्याओं से जूझ रही है। बुनियादी सुविधाओं की कमी से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। कच्ची और टूट चुकी सड़कें, नालियों की बदहाल व्यवस्था, लगातार बाधित होती बिजली सप्लाई और स्ट्रीट लाइट न होने से रात में अंधेरे में डूबा इलाका इन सभी समस्याओं ने क्षेत्रवासियों को परेशानी में डाल दिया है। यहां के निवासी वर्षों से सुधार की आस लगाए बैठे हैं लेकिन हालात जस के तस बने हैं। आशापुरम के लोगों का कहना है कि शासन-प्रशासन को कई बार कॉलोनी की समस्याओं से अवगत करा चुके हैं, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं। कॉलोनी की रोड की हालत ऊबड़ खाबड़ हो रही है। यहां से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। कॉलोनी के अंदर सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हो रहे हैं। इसके कारण अक्सर वाहन चालक गिरकर चुटैल हो जाते हैं। वहीं बरसात के समय भारी जलभराव...