मथुरा, जून 25 -- लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र वृंदावन में जाम भी बड़ी समस्या है, जिसे लेकर पुलिस-प्रशासन गंभीर नजर नहीं आ रहा। यातायात को पटरी पर लाने के लिये ई-रिक्शाओं और ऑटो के पंजीकरण कर उन पर क्यूआर कोड और किराया चस्पा करके रूट निर्धारित किये गये, लेकिन यातायात पुलिस के संरक्षण में अवैध ई-रिक्शा और ऑटो दौड़ रहे हैं जिनकी संख्या करीब 1500 बताई गई है। इन अवैध ई-रिक्शाओं और ऑटो के कारण जाम की समस्या पैदा हो रही है, जबकि पंजीकृत ई-रिक्शा और ऑटो चालक पुलिस की ज़्यादती का शिकार हो रहे हैं। आरोप है कि अवैध ई-रिक्शा और ऑटो चालक ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों की जेब गर्म करके नो एंट्री में जाते हैं। पंजीकृत ई-रिक्शा और ऑटो चालकों द्वारा जब विरोध किया जाता है तो पुलिसकर्मियों द्वारा उनको चालान काटने की धमकी दी जाती है। बता दें कि मंदिरों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.