आगरा, मई 15 -- मथुरा। कॉलोनी वासियों का कहना है कि नगर निगम केवल कॉलोनी को नगर निगम में जोड़कर टैक्स वसूल रहे और टैक्स बढ़ता जा रहा है। नगर निगम को सुविधा देने के बारे में भी सोचना चाहिये। वार्ड नंबर 3 के अंतर्गत आने वाले निधिवन कॉलोनी वासियों का कहना है निधिवन कॉलोनी में करीब 50 मकान है। जिसमें 200-250 लोग रहते हैं। उनके सामने समस्याएं ही समस्याएं हैं। उन्होंने अपने इस दर्द को हिन्दुस्तान से बात करते हुए जाहिर किया। बताया कि पूरी कॉलोनी में पक्की सड़क नहीं है। कॉलोनी में जगह-जगह मिट्टी, दलदल, कीचड़, काई, जलभराव है। कॉलोनी का मार्ग ऊबड़खाबड़, ऊंचा-नीचा है। कॉलोनी में नालियां नहीं है। लोगों के घरों का पानी घरों के बाहर ही बह रहा है। नालियां ना होने के कारण मार्ग ही नालियों में तब्दील हो गया है। पानी की निकासी न होने के कारण निधिवन कॉलोनी में जगह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.