मथुरा, सितम्बर 3 -- ग्राम पंचायत दौलतपुर के खंड बसाऊ में बाढ़ ने चहुंओर त्राहि-त्राहि मचा दी है। ग्रामीण यमुना के हर रोज बढ़ते जल स्तर को देखकर घबरा रहे हैं। रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। पशुओं की तो छोड़ो अपनी जान बचाना भारी पड़ रहा है। अब जो भी कुछ आस है वह यमुना महारानी से ही है। इस क्षेत्र में घर-घर पूजे जाने वाले श्री झाड़ी वाले हनुमान जी महाराज से लोग अरदास कर रहे हैं कि उनके जीवन की रक्षा करें। कालिंदी के रौद्र रूप को इस समय इस छोटे से गांव बसाऊ के लोग झेल नहीं पा रहे हैं। नौहझील से करीब 8 किलोमीटर दूर स्थित यह गांव लगभग यमुना किनारे स्थित है। यमुना का जब-जब जल स्तर बढ़ता है इस गांव के बाशिंदे कराह उठते हैं। अनेक समस्याओं से जूझते हैं। गांव के ही दर्जनों परिवारों के घरों में बाढ़ का पानी अपनी दस्तक दे रहा है। जब घरों में ही पानी प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.