मथुरा, अक्टूबर 9 -- करवाचौथ सुहागिनों के श्रृंगार का भी पर्व है। अपना श्रृंगार कर महिलाएं परंपरागत तरीके से पूजा करती हैं। चंद्रमा के दर्शन कर पति का चेहरा देखती हैं। करवाचौथ को लेकर महिलाओं में उत्साह देखा जा रहा है। इस दिन सजने-संवरने के लिए महिलाएं ब्यूटी पार्लर बुक करा रही हैं। ब्यूटी पार्लरों में भी उन्हें समय बताया जा रहा है कि उन्हें सजने-संवरने के लिए कितने बजे आना है। पूजा सामग्री और करवाओं की बिक्री हो रही है। सिर्फ पूजा और सजने संवरने तक ही नहीं अब आधुनिकता का पुट भी करवा चौथ में जुड़ चुका है। पत्नी को इस त्योहार पर गिफ्ट देने का चलन भी शुरू हो चुका है। इसके चलते विभिन्न गिफ्ट आइटम और ज्वैलर्स की दुकानों पर भी खरीदारी बढ़ गयी है। सोने-चांदे के उपहार गिफ्ट के लिए खरीदे जा रहे हैं। करवा चौथ पारंपरिक तरीके से मनाया जाता है। जिसमें म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.