मथुरा, अगस्त 6 -- जनपद में इस बार खरीफ की फसलों में करीब 70 हजार हेक्टेयर रकवा में धान की रोपाई की गई है। करीब 50 हेक्टेयर में बाजरा बोया गया है। 30-40 हजार हेक्टेयर में कपास, चारे की फसल एवं तिल, उड़द आदि बोया गया है। धान की रोपाई के लिए जनपद में बहुत से किसानों को डीएपी खाद नहीं मिल पाई है। इसके कारण वह फसल पर उर्वरक का छिड़काव नहीं कर पाए है। वर्तमान में किसानों को सहकारी समिति एवं कृषि विभाग डीएपी खाद उपलब्ध नहीं करवा पा रहा है। उन्हें यूरिया की भी पूर्ति नहीं हो पा रही है। जिला प्रशासन ने किसानों से वायदा किया था कि इस बार उर्वरकों की कोई कमी नहीं हो पाएगी। किसानों का कहना है कि प्रशासन के दावे सही नहीं हैं। एक महीने से ज्यादा समय से सहकारी समिति एवं बिक्री केन्द्र बंद पड़े हुए हैं। जिले में डीएपी और यूरिया की कमी है। जिला कृषि अधिकारी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.