भागलपुर, अप्रैल 24 -- आपदा और आपात स्थिति में सेवा और सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहने वाली संस्था रेडक्रॉस सोसायटी, भागलपुर इन दिनों अपनी पहचान के अनुरूप सेवा कार्य नहीं कर पा रही है। इसके पीछे कई कारण हैं, जिनमें सबसे महत्वपूर्ण कारण सदस्यों की काफी कम संख्या का होना बताया जा रहा है। मुख्य रूप से मानवता और सेवा कार्य के लिए समर्पित रेडक्रॉस सोसायटी सदस्यों के सहयोग से चलने वाली संस्था है, जिसके पास आय या लाभ से जुड़ा कोई स्रोत नहीं है। इस कारण भी संस्था के लोगों को सेवा करने में परेशानी होती है। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की स्थापना 1863 ई. में स्विट्जरलैंड में हुई थी, जिसके पीछे का कारण भी सेवा और समर्पण की भवना ही थी। समय के साथ इस संस्था का विस्तार होता गया और सेवा के क्षेत्र में रेडक्रॉस सोसायटी की पहचान पूरी दुनिया में फैलती गयी। युद्ध की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.