भागलपुर, सितम्बर 2 -- शहरी क्षेत्र के महत्वपूर्ण मोहल्लों में सुरखीकल शामिल है। मोहल्ले में पढ़े-लिखे और नौकरीपेशा से जुड़े काफी संख्या में लोग रहते हैं। इस मोहल्ले के आसपास बड़े-बड़े शिक्षण संस्थान और अधिकारियों के आवास भी हैं। लेकिन यहां समस्याएं भी कम नहीं हैं। मोहल्ले में पानी का संकट बना हुआ है। बुडको का बोरिंग काफी दिनों से बंद है। लोगों को पानी खरीदकर पीना पड़ता है। नालों की नियमित सफाई नहीं होती है। मोहल्ले की सड़कों की हालत खराब है। नाला के गंदा पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम में शिकायत करने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। जलापूर्ति की व्यवस्था तत्काल होनी चाहिए। तिलकामांझी चौक से उत्तर में वार्ड संख्या 26 का सुरखीकल मोहल्ला है। यह शहर की घनी आबादी वाला मोहल्ला है। मोहल्ले से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.