भागलपुर, जनवरी 15 -- चंपानगर से भागलपुर जाने वाली सड़क के उत्तर और सराय से चंपानगर जाने वाली सड़क के दक्षिण में स्थित है वार्ड 10 का साहेबगंज नया टोला मोहल्ला। मोहल्ले की सड़क जर्जर हो चुकी है। लोगों का कहना है कि नाला की सफाई नियमित नहीं होती है। इससे पानी सड़क पर बहता है। स्ट्रीट लाइट नहीं रहने से रात में आने-जाने में परेशानी होती है। लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण के साथ नाला की सफाई और ढक्कन की व्यवस्था होनी चाहिए। नाथनगर के महत्वपूर्ण मोहल्लों में साहेबगंज नया टोला शामिल है। मोहल्ले में अधिकांश लोग कारोबार और मजदूरी से जुड़े हुए हैं। सफाई नहीं होने से मोहल्ले में कई जगहों पर कूड़े का ढेर लगा रहता है। कहीं कूड़ेदान नहीं तो कहीं टूटा हुआ है। लोग नाला में कूड़ा फेंक देते हैं। नाला जाम होने के चलते गंदा पानी सड़क पर बहते रहता है। मोहल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.