भागलपुर, जुलाई 28 -- भागलपुर जिले का नवगछिया अनुमंडल मक्का उत्पादन का गढ़ माना जाता है। अनुमंडल के अधिकांश प्रखंडों में किसान मक्का का उत्पादन करते हैं, लेकिन किसानों की हालत दयनीय है। इसका मुख्य कारण फसल की उचित कीमत नहीं मिलना है। नवगछिया अनुमंडल कोसी और गंगा की बाढ़ से प्रभावित होता है। यहां धान की खेती बहुत कम होती है। अधिकांश किसान मक्का और केला की खेती करते हैं। नवगछिया और आसपास के क्षेत्र में मक्का का उत्पादन अधिक होने के कारण मक्कांचल भी कहा जाता है। किसानों का कहना है कि अन्य फसलों की तरह मक्का की खरीद भी समितियों के माध्यम से सरकारी दर पर किया जाए। ताकि किसानों को फसल की उचित कीमत मिल सके। नवगछिया अनुमंडल के नारायणपुर, बिहपुर, खरीक, नवगछिया, गोपालपुर, इस्माईलपुर और रंगरा चौक प्रखंड के अधिकांश लोग खेती से जुड़े हैं। नवगछिया अनुमं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.