भागलपुर, जनवरी 21 -- हबीबपुर नगर पंचायत से सटा हुआ है जमनी पंचायत का शांतिनगर कॉलोनी। दूसरी जगहों से आकर लोगों ने जमीन खरीदकर कॉलोनी में मकान बनवाया, लेकिन कॉलोनी में जलजमाव के चलते लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर पंचायत हबीबपुर इलाके के नालों का पानी कॉलोनी में लगातार आ रहा है। गंदा पानी जमा होने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। घरों के चारों तरफ गंदा पानी जमा होने से निजी बोरिंग का पानी भी प्रदूषित हो रहा है। हबीबपुर पंचायत के नालों के पानी निकासी की व्यवस्था होनी चाहिए। जगदीशपुर अंचल के जमनी पंचायत का शांतिनगर कॉलोनी हबीबपुर थाना से कुछ दूरी पर है। भागलपुर-अमरपुर रोड के पूरब में यह कॉलोनी है। कॉलोनी में करीब 50 परिवार रहते हैं। अधिकांश लोग नौकरीपेशा से जुड़े हैं। लोग मकान बनाकर कॉलोनी में परिवार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.