भागलपुर, फरवरी 4 -- शहरी क्षेत्र से सटा हुआ है लोदीपुर पंचायत का लालूचक अंगारी गांव। इस गांव में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। सड़क जर्जर हो चुकी है। नाला का पानी निकासी नहीं होने पर बारिश में गंदा पानी सड़क पर बहता है। जलापूर्ति की स्थिति भी अच्छी नहीं है। लोगों को पानी ढोकर लाना पड़ता है। गांव के लोगों का कहना है कि गांव में सरकारी स्कूल नहीं होने से बच्चों को पढ़ने के लिए दूर जाना पड़ता है। सड़क और नाला का निर्माण होना चाहिए। लालूचक अंगारी नगर निगम और गोराडीह प्रखंड की सीमा पर स्थित है। शहरी क्षेत्र और लालूचक अंगारी के बीच एक सड़क गुजरती है। सड़क भागलपुर-गोराडीह से निकलकर इशाकचक जाती है। यहां तीन विधानसभा क्षेत्र की सीमा सटती है। लालूचक अंगारी गांव के दक्षिण में कहलगांव विधानसभा क्षेत्र और पश्चिम में भागलपुर विधानसभा क्षेत्र की सीमा सटती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.