भागलपुर, फरवरी 6 -- शहर के बीच में स्थित है वार्ड 35 का बेरियर ग्राउंड रोड। यह मोहल्ला भीखनपुर से सटा हुआ है। इस मोहल्ले की समस्या गांवों से भी बदतर है। यहां की मुख्य सड़क जर्जर होकर टूट चुकी है। मोहल्ले में जलापूर्ति की व्यवस्था नहीं है। नालों की स्थिति भी खराब है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि नगर निगम में शिकायत करने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। सड़क और जलापूर्ति की व्यवस्था तत्काल होनी चाहिए। बेरियर ग्राउंड रोड में करीब दो सौ परिवार रहते हैं। अधिकांश लोग कारोबार और मजदूरी से जुड़े हैं। घनी आबादी वाला मोहल्ला है। मोहल्ले से कुछ दूरी पर पुलिस लाइन और सैंडिस कंपाउण्ड है। भीखनपुर गुमटी नम्बर तीन हटिया चौक से सैंडिस कंपाउण्ड जाने वाली सड़क इस मोहल्ले होकर गुजरती है। इस रास्ते लोग मायागंज अस्पताल, न्यायालय, तिलकामांझी, सदर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.