भागलपुर, फरवरी 18 -- वार्ड 14 का बारीचक असानंदपुर मोहल्ले में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। मोहल्ले में पानी का गंभीर संकट बना हुआ है। बुडको द्वारा पाइप बिछाया गया है, लेकिन घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। पीने के लिए पानी खरीदना पड़ता है। सड़क की हालत जर्जर है। नाला की सफाई नहीं होने से बारिश होने पर गंदा पानी सड़क पर बहता है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि शिकायत करने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। असानंदपुर से टीएमबीयू प्रशासनिक भवन तक जाने वाली सड़क के पश्चिम में स्थित है वार्ड 14 का बारीचक मोहल्ला। मोहल्ले के आसपास शिक्षण संस्थान हैं। एक दर्जन से अधिक कोचिंग संस्थान भी हैं। बड़ी संख्या में छात्र किराये के मकान में रहकर पढ़ाई करते हैं। हजारों छात्रों का रोज असानंदपुर से विवि जाने वाली सड़क से आना-जाना होता है। बारीचक के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.