भागलपुर, जनवरी 13 -- भागलपुर-गोराडीह सड़क के उत्तर में बसंतपुर गांव के अधिकांश निवासी खेतीबाड़ी और मजदूरी पर निर्भर हैं। रोजगार के अभाव में युवा बड़े शहरों की ओर पलायन कर रहे हैं। सड़क न होने से आने-जाने में भारी परेशानी। घरों में जलापूर्ति ठप है, लोग निजी बोरिंग पर गुजारा कर रहे। शहरी नाले का गंदा पानी गांव के आसपास जमा हो रहा, जिससे खेती प्रभावित हो रही है। नालियों की कमी से लोग खुले में गंदा पानी गिरा रहे रहे हैं। सड़क किनारे बनी नई कॉलोनियों में सरकारी स्कूल नहीं है। बच्चे दूर के स्कूलों में पढ़ने जाते हैं। बसंतपुर के श्रमदेव मंडल ने बताया कि पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है। बारिश का पानी घरों में घुस जाता है। शहरी क्षेत्र के नाला का पानी खेत में जमा होने से आसपास के गांव के किसानों को परेशानी हो रही है। सड़क किनारे नई-नई कॉलोनियां बन गई हैं...