भागलपुर, दिसम्बर 6 -- नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 14 स्थित परबत्ती ठाकुर टोला के करीब सौ घरों में आठ सौ से अधिक की आबादी निवास करती है। इस इलाके में कई तरह की जनसुविधाओं की कमी से यहां रहने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यहां इत्तिजा हुसैन लेन स्थित ठाकुर टोला में नाला सफाई, जर्जर सड़क, जलापूर्ति की समस्या और बिजली के सभी पोल में स्ट्रीट लाइट नहीं होने की समस्या के कारण लोगों को काफी परेशानी होती है। इत्तिजा हुसैन लेन के परबत्ती ठाकुर टोला के पूरब दिशा में असानंदपुर सिया टोला, पश्चिम में परबत्ती नया टोला, उत्तर में परबत्ती चौक एवं मुख्य सड़क और दक्षिण दिशा में रेलवे लाइन और पंखा टोली का इलाका पड़ता है। ठाकुर टोला में समस्याओं का निदान नहीं होने से लोगों को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। नाला की सफाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.