भागलपुर, फरवरी 16 -- शहर के बीच स्थित है वार्ड 15 का जब्बारचक मोहल्ला। मोहल्ले के आसपास से शहर की प्रमुख सड़कें गुजरती हैं। यहां के लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। सबसे बड़ा संकट जलापूर्ति और जलजमाव का है। पानी निकासी नहीं होने से नाला का गंदा पानी घरों में घुस जाता है। बारिश में घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। जलापूर्ति का भी संकट बना हुआ है। लोगों का कहना है कि नगर निगम में शिकायत के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। जब्बारचक शहर के महत्वपूर्ण मोहल्लों में शामिल है। सुल्तानगंज-भागलपुर मुख्य सड़क के उत्तर और तातारपुर से कोतवाली जाने वाली सड़क के पश्चिम में यह मोहल्ला है। कुछ दूरी पर भागलपुर रेलवे स्टेशन और नगर निगम का गोदाम है। मोहल्ला में करीब तीन सौ परिवार रहते हैं। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि नगर निगम के गोदाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.