भागलपुर, जनवरी 8 -- नगर निगम के वार्ड छह में स्थित है सिलाटर मोहल्ला। सीटीएस के पास घनी आबादी वाला यह मोहल्ला है। मोहल्ले की सड़क और नाला की स्थिति अच्छी नहीं है। बारिश होने पर नाला का गंदा पानी लोगों के घरों में घुस जाता है। मोहल्ला होकर गुजरने वाली गढ़कछारी सड़क किनारे नाला पर ढक्कन नहीं रहने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। लोगों का कहना है कि नगर निगम में शिकायत करने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। वार्ड छह के सिलाटर मोहल्ले में करीब पांच सौ परिवार रहते हैं। अधिकांश लोग मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मोहल्ले की सड़क टूट चुकी है। सड़क में गड्ढों के चलते पैदल चलने में परेशानी हो रही है। नाला का गंदा पानी सड़क पर बहता है। मोहल्ले में सरकारी स्कूल नहीं रहने से छोटे बच्चों को पढ़ने के लिए दूर जाना पड़ता है। गढ़कछारी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.