भागलपुर, जनवरी 7 -- शहरी क्षेत्र के बीच में स्थित है वार्ड 16 का गोकुल द्वार मोहल्ला घनी आबादी वाला मोहल्ला है। लेकिन यहां समस्याओं की कमी नहीं है। लोगों को घर नल का जल योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। कुछ परिवार दूर से पाइप जोड़कर तो कुछ लोग दूसरों से मांग कर काम चला रहे हैं। सफाई और की स्थिति भी अच्छी नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम को टैक्स देने के बाद भी सुविधाएं नहीं मिल रही है। मोहल्ले में पानी, सड़क और सफाई की व्यवस्था होनी चाहिए। रामसर से उर्दू बाजार जाने वाली सड़क के उत्तर में गोकुल द्वार मोहल्ला है। अधिकांश लोग मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मोहल्ले से कुछ दूरी पर तातारपुर चौक और कोतवाली चौक है। मुख्य बाजार में रहने के बावजूद यहां के लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सबसे ...