भागलपुर, फरवरी 24 -- शहर के बीच में स्थित है वार्ड 14 का उर्दू बाजार महात्मा गांधी कॉलोनी। कॉलोनी में सुविधाओं का अभाव है। सबसे बड़ा संकट जलापूर्ति का है। नगर निगम से पानी की आपूर्ति नहीं होती है। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि सड़क चलने लायक नहीं है। सड़क किनारे कूड़े का ढेर जमा रहता है। नाला की हालत बदतर है। नगर निगम को टैक्स देने के बाद भी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। निगम में शिकायत के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं होता है। उर्दू बाजार महात्मा गांधी कॉलोनी में करीब सौ परिवार रहते हैं। अधिकांश परिवार नौकरी पेशा और मजदूरी से जुड़ा हुआ है। शिक्षण संस्थानों के आसपास यह मोहल्ला है। कई कोचिंग संस्थान और लॉज हैं। बड़ी संख्या में छात्र कॉलोनी में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई करते हैं। कॉलोनी की आधी सड़क टूटी हुई है। सड़क किनारे कूड़े का ढेर लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.