बोकारो, फरवरी 3 -- हिन्दुस्तान बोले बोकारो संवाद कार्यक्रम में प्रतापपुर साइड के लोगों को नगर निगम चुनाव होने से उनकी समस्याओं के समाधान की उम्मीद जगी है। कहा कि यहां के लोगों की सबसे बड़ी समस्या है, कि विस्थापित पुनर्वास क्षेत्र होने के कारण जमीन का काजगात नहीं है। कागजात के अभाव में यहां के लोगों को कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। होल्डिंग टैक्स तक जमा करने में परेशानी होती है। जमीन पर बैंक द्वारा लोन तक नहीं दिया जाता है। ऐसे में किसी प्रकार के व्यवसाय करने की मंशा मन में ही दबी रह जाती है। कागजात के अभाव में यहां के विस्थापित लोग अपनी जमीन की खरीद बिक्री भी नहीं कर पाते है। इन परिस्थितियों के बीच लोगों को जीवन में तरक्की करने का भी अवसर काफी सीमित हो जाता है। कहा कि वर्षों बाद निगम का चुनाव हो रहा है। उम्मीद है कि चुनाव ...