बोकारो, फरवरी 14 -- चास नगर निगम में चुनावी माहौल के साथ लोगों की निगम से अपेक्षाएं मुखर होने लगी है। निगम क्षेत्र में बस स्टैंड के नाम पर जो स्थान है, वो खंडहर बन चुका है। यहां पर न तो बसे रूकती है और न ही यहां पर किसी प्रकार की कोई सुविधा है। जिला के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का आना-जाना होता है, जिनके लिए न तो सर छुपाने की जगह है और न ही पेयजल व शौचलय की व्यवस्था है। ऐसे में यहां पहुंचने वाले लोग सुविधा के अभाव में इधर-उधर भटकने का विवश हो जाते है। बस स्टैंड का स्थान आईटीआई मोड़ पर होना चाहिए। जो आईटीआई मोड़ से धनबाद रूट पर बना है। यहीं कारण है कि यहां तक न तो बसे पहुंचती है और न यात्रियों को सुविधाएं मिलती है। नगर निगम स्टैंड के नाम पर टेंडर करती है, वाहनों से वसूली भी किया जाता है, इसके बाद भी सुविधाएं क्यों नहीं उपलब्ध कराई ज...